Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से हल्द्वानीवासियों के लिए सुखद खबर सामने आई है। हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 22 सदस्यीय टीम की सूची जारी की है। आर्यन जुयाल पिछले लंबे वक्त से उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2018 में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे जुयाल भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और दूसरे ही मुकाबले में शतक जड़ा था। शहर के लोगों को उम्मीद है कि मौका मिलने पर आर्यन टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वैसे भी लखनऊ की टीम आईपीएल में शिरकत करेगी और फ्रेंचाइजी की नजर स्थानीय खिलाड़ियों पर भी होगी। सभी युवा खिलाड़ियों के लिए यह शानदार मौका है।

उत्तर प्रदेश टीम कुछ इस प्रकार है

करन शर्मा कप्तान, माधव कौशिक, अभिषेक गोस्वामी , प्रियम गर्ग , अलमास शौकत , अक्क्षदीप नाथ , रिंकू सिंह , समीर चौधरी, नलिन मिश्रा , मानिक बेरी , ध्रुव चंद्र जुरेल , शिवम मावी , अंकित राजपूत , मोहसिन खान , यश दयाल बाबी यादव , शिवम शर्मा , जसमेर धनकड़ राय , आर्यन जुयाल , मुनींद्र मौर्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top