Nainital-Haldwani News

नैनीताल रोड के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला शव,पहले भी बिल्डिंग में मिल चुकी हैं दो बॉडी

file photo
Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित एसडीएम कोर्ट से महज चंद कदम की दूरी पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं काम कर रहे लोगों की मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। शव मिलने सूचना के बाद मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले भी इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में 2 शव पहले भी मिल चुके हैं। पुलिस शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने कहा कि अज्ञाच व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल के आसपास लग रही है। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई और इसके लिए शव को 75 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top