Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:आप भी शुरू करें अपना काम,50 हजार रुपए के लोन में मिल रही है 17500 रुपए तक की सब्सिडी

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत बेरोजगारों के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में हर जिले को लक्ष्य दिए गए हैं। नैनीताल जिला नैनो ऋण देने में फिलहाल नंबर वन है। नैनीताल में बेरोजगार नैनो के तहत ऋण लेकर अपना काम शुरू करने की कवायदों में लगे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के लिए नैनीताल जिले को 1200 लोगों को लोन देने का लक्ष्य मिला है। इसी कड़ी में अबतक 378 आवेदन बैंक को भेज दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बैंक ने 47 लोगों को लोन स्वीकृत कर दिया है। जिसमें से 28 लोगों को ऋण वितरण तक किया जा चुका है।

नैनो ऋण देने के मामले में नैनीताल जिला अभी प्रथम स्थान पर है। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो योजना नया काम शुरू करने वालों के लिए एक शानदार योजना है। इसके तहत कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है।

आवेदन के बाद सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के माध्यम से 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस लोन में 12500 रुपए, 15000 रुपए तथा 17500 रुपए तक सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है। महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जिस भी अभ्यर्थी को ऋण चाहिए वह तत्काल मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी में आकर संपर्क भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top