Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने याद किए बचपन के दिन,बोली लालकुआं की जलेबी वर्ल्ड फैमस है

Ad

हल्द्वानी: रविवार को संपन्न हुए हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में कई विख्यात हस्तियां पहुंची और अपने अनुभवों को साझा किया। इसके अलावा सभी ने अपनी उत्तराखंड से जुड़ी यादों को भी दर्शकों के बीच रखा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में पद्मश्री गायका मालिनी अवस्थी भी पहुंची और उन्होंने कहा कि वह काफी वक्त तक अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में रही। वह रानीखेत जाने के लिए लालकुआं तक ट्रेन से यात्रा करती थी। लालकुआं की जलेबी उन्हें पसंद थी और इस वजह से यहीं उतरती थी। उन्होंने लालकुआं की जलेबी को वर्ल्ड फेमस करार दिया।मालिनी अवस्थी ने कहा कि जब भी वह ट्रेन से लाल कुआं स्टेशन में उतरती थी तो सबसे पहले लालकुआं की जलेबी उन्हें बेहद पसंद थी उसका स्वाद चखने के बाद ही वह आगे बढ़ती थी।

लिटरेचर फेस्टिवल में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कई गीत सुना कर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने लालकुआं, हल्द्वानी और रानीखेत से जुड़ी यादों को भी दर्शकों से साझा किया और कहा कि देवभूमि का अनुभव की अनुभूति ही अलग है।

लोकगायिका मालिनी ने संस्कृति व लेखकों को भारतीय संस्कृति की पहचान बताया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भागेदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक मजबूती देने के महिलाएं सबसे आगे हैं लेकिन हमारे समाज में जो महिलाएं सबसे अधिक शोषित कही जाती हैं। जैसे किसान शब्द का इस्तेमाल करने पर जेहन में पहली बार पुरुष ही आता है। जबकि धान की रोपाई करते समय सबसे अधिक महिलाएं ही खेतों पर दिखती हैं। पूरे देश में कृषि में आधे से अधिक काम महिलाएं कर रही हैं। हमारे समाज में पुरुष प्रधानता का भाव सबसे अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top