Election Talks

हल्द्वानी सीट से आप ने समित टिक्कू को दिया टिकट, प्रत्याशियों की सूची पर डाले एक नजर

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में व्यस्त आम आदमी पार्टी ने अपने 24 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हल्द्वानी विधानसभा सीट से आप ने समित टिक्कू को टिकट दिया है। इसके अलावा सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री से टिकट मिला है, जबकि दीपक बाली को काशीपुर की जिम्मेदारी दी है। जबकि विकास नगर से प्रवीण बंसल को आप ने टिकट दिया है। बता दें कि आप उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उत्तराखंड में आप पहला दल है जिसने साल 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top