Nainital-Haldwani News

Haldwani: लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी ट्रेन, मथुरा और जयपुर जाना होगा आसान

Ad

Uttarakhand: Train: Lalkuan: ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसी क्रम में लालकुआं टू राजकोट समर स्पेशल ट्रेन शुरू होगी, जिसका संचालन 21 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन 05045 लालकुआं से रविवार को प्रस्थान करेगी जबकि राजकोट से 05046 सोमवार को चलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Train Timing: Lalkuan to Rajkot

ट्रेन की टाइमिंग पर नजर डाले तो यह ट्रेन दिन में एक बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी तथा दोपहर में तीन बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, वाया अछनेरा होते हुए रात्रि 9 बजे भरतपुर तथा मध्य रात्रि 12:45 बजे जयपुर, मकराना तथा सुबह तड़के 6:25 पर जोधपुर, जालौर और मारवाड़ होते हुए शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। ये ट्रेन जयपुर भी रुकेगी, यानी यात्रियों को दूसरा विकल्प भी मिल गया। मौजूदा वक्त में रानीखेत एक्सप्रेस से लोग जयपुर के लिए यात्रा करते हैं।

Train Timing: Rajkot to Lalkuan

वापस लौटते हैं लालकुआं से राजकोट पहुंचे के बाद उसी दिन ट्रेन संख्या 05046 राजकोट टू लालकुआं एक्सप्रेस रात्रि में 11:30 बजे राजकोट से प्रस्थान कर मेहसाणा, धनसेरा, रेवर तथा सुबह 7:20 बजे जालौर तथा 10:15 बजे जोधपुर, कुचामन सिटी तथा दोपहर 3:50 बजे जयपुर औरशाम 7:05 बजे भरतपुर, मथुरा, हाथरस कासगंज, बदायूं होते हुए रात्रि में 1:45 बजे बरेली जंक्शन, बरेली सिटी इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा होते हुए सुबह 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। फिलहाल 05045 लालकुआं-राजकोट समर स्पेशल 21 अप्रैल से 30 जून तक संचालित होगी। ट्रेन नंबर 05045/46 कुल 11 फेरों के लिए संचालित की गई है। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, श्यनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक व वातानुकूलित द्वितीय व सह तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच की सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top