Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दीप ने छोटी उम्र में शुरू किया काम, बनाई पहचान और अब मिला सम्मान

Ad

हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हल्द्वानी निवासी व चुनाव मित्र के सह संस्थापक दीप प्रकाश पंत को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी भविष्य की उज्ज्वल शुभकामनाएं दी और लगातार और मेहनत से काम करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी निवासी दीप प्रकाश पंत बीटेक और MBA की पढ़ाई कर चुके हैं। उसके बाद उन्होंने कुछ वर्ष जॉब करने के बाद देहरादून में अपने कुछ युवा साथियों के साथ मिलकर डिजिटल मार्केटिंग कंपनी की नींव रखी। जिसका उद्देश्य वर्चुअल दुनिया और रियल दुनिया के बीच सामंजस्य बिठाने व चुनावों के दौरान सोशल मीडिया के सफल उपयोग के माध्यम से आम जनता तक नेताओं की बात को पहुँचाना था। इस मौके पर दीप प्रकाश पंत ने कहा कि युवा दिवस पर एक युवा कैबिनेट मंत्री से ये सम्मान पाकर वो काफी खुश हैं। ये अवार्ड उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और ईमानदारी व लगन से काम करने के प्रेरित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top