Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कमरे में मिला युवती का शव,मौत के पीछे छूटे कई सवाल

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव कमरे में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। घटना रामपुर रोड की है, जहां गली नंबर 5 में एक मकान में युवती की लाश मिली। युवती हल्द्वानी में किराये के कमरे में रहती थी। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय खुशी के रूप में हुई।

बता दें कि खुशी मूलरूप से बागेश्वर के पुटकुनी क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस युवती के मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुशी हल्द्वानी में सिलाई सिखने आई थी। परिवारवालों ने बताया कि खुशी 30 जनवरी को बागेश्वर से हल्द्वानी आई थी। वो यहां पर कमरा किराए पर लेकर अकेले रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल भी निकाली है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ps-rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top