Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी व्यक्ति कोर्ट में हार गया अतिक्रमण केस, नगर निगम ने तोड़ी दो दुकान और एक भवन

Ad

हल्द्वानी: अतिक्रमण के खिलाफ हल्द्वानी में प्रशासन की कार्रवाई जारी है। लालडांठ दमुवांढूंगा बाइपास रोड पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया है। एक व्यक्ति ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर दो दुकान और एक भवन का निर्माण किया था। मामला कोर्ट में था और व्यक्ति को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार देर रात इसे जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारी ने विरोध भी किया लेकिन नगर निगम की कार्रवाई में कोई फर्क नहीं पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, संतोषी माता मंदिर लालडांठ के सामने रविंद्र कुमार ने अतिक्रमण कर दो पक्की दुकान और एक कमरा बना लिया था। अतिक्रमण के दौरान यह सड़क लोक निर्माण विभाग के पास थी। लोनिवि ने द्वारा रविंद्र को नोटिस दिया गया था। अतिक्रमणकारी मामले में कोर्ट चला गया। कोर्ट में वह केस हार गया। रविंद्र अपर कोर्ट गया लेकिन वहां उसकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद यह सड़क नगर निगम के पास आ गई। इसके साथ ही अतिक्रमणस्थल के पीछे रहने वाले भूस्वामी ने कुमाऊं कमिश्नर के दरबार में इस मामले की शिकायत कर दी।

कुमाऊं कमिश्नर द्वारा नगर आयुक्त को अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए। निगम के अतिक्रमण हटाने को लेकर रविंद्र कुमार को नोटिस दिया था लेकिन उसने अतिक्रमण नहीं तोड़ा। शुक्रवार शाम नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान में ताला लगा था। जेसीबी ने जैसे ही दीवार तोड़ना शुरू किया तो मकान स्वामी पहुंच गया और सामान निकालने के लिए समय मांगा। सामान निकालने के बाद नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि जो थोड़ा अतिक्रमण बचा है उसे भी तोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top