Nainital-Haldwani News

पर्यटक ध्यान दें… नैनीताल आने के लिए FOLLOW करें ये नियम नहीं तो वापस लौटना पड़ सकता है

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को परेशान करना शुरू कर दिया। कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब भारत में भी सामने आ रहे हैं, इसको लेकर एम्स ने केंद्र सरकार को सतर्क रहने को कहा है ताकि खतरे को बढ़ने से पहले टाला जा सके। उत्तराखंड में भी नई गाइडलाइंस को लेकर मंथन शुरू हो गया है। वहीं नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और ऐसे में पर्यटक स्थलों के लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइंस बनाई है जिसे सैलानियों को अनिवार्य रूप से फॉलो करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में क्रिसमस और नए साल के जश्न को कोरोना का खतरा ना हो, इसके लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिले की सीमा पर नैनीताल पुलिस टीम चेकिंग करेगी। पुलिस कोविड-19 सर्टिफिकेट और कोविड-19 रिपोर्ट होने के बाद ही नैनीताल जिले में एंट्री देगी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस चेकिंग करेगी ताकि कोई भी सैलानी बिना कोविड-19 व वैक्सीनेशन के नैनीताल में एंटर ना करें।

एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोनावायरस के रोकधाम के लिए अभियान को तेजी दी जाएगी। जो गाइडलाइंस बनाई गई है, उसका पालन सैलानियों को अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में उनकी कोशिश रहेगी कि नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो क्योंकि यहीं से पहाड़ों को स्मैक व अन्य सामग्री पहुंच रही है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top