Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: देहरादून और दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों के रूट पर एक नया स्टेशन जोड़ा गया

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Kathgodam Train: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रायोगिक आधार पर कुछ ट्रेनों का ठहराव इज्जतनगर मंडल के बिलासपुर रोड स्टेशन पर प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में काठगोदाम से 06 मार्च, 2024 से चलने वाली 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 16.55 बजे पहुंचकर 16.57 बजे प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली से 07 मार्च, 2024 से चलने वाली 12040 नई दिल्ली-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 09.48 बजे पहुंचकर 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।

देहरादून से 06 मार्च, 2024 से चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 21.33 बजे पहुंचकर 21.35 बजे प्रस्थान करेगी।

काठगोदाम से 08 मार्च, 2024 से चलने वाली 12092 काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 06.58 बजे पहुंचकर 07.00 बजे प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top