Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में जाम की समस्या होगी दूर, चार स्थानों पर पार्किंग शुल्क लिया जाएगा

Ad

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पार्किंग समिति की बैठक कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सम्पन्न हुई।
पार्किंग की सुविधाओं को विकसित करने के लिए जनपद में विकास प्राधिकरण द्वारा कोश्याकुटौली तहसील में गरमपानी, सुशीला तिवारी अस्पताल के समाने, सिंधी चौराहे, कचहरी परिसर नैनीताल तथा ठंडी सड़क क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण किया गया है और माह दिसंबर में टेंडर प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके लिए जिलाधिकारी ने सचिव विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पार्किंग की ऑक्युपेंसी के आधार पर पार्किंग शुल्क निर्धारित कर इस वित्त वर्ष के अवशेष 04 माह और आगामी वर्ष के लिए पार्किंग की निविदा आमंत्रित की जाए। नियमानुसार पार्किंग संचालन और रखरखाव हेतु यूजर चार्जेज के टेंडर लेने वाले को 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की धनराशि संबंधित विभाग को दी जाएगी। गौरतलब है कि गरमपानी स्थित पार्किंग व सिंधी चौराहा का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नहर कवरिंग क्षेत्र ठंडी सडक का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिला खनन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अवैध खनन की रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति को जिलाधिकारी ने माह में कम से कम दो बार संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध खनन की माप हेतु खान अधिकारी को एक एसओपी विकसित करने को कहा जिससे सम्बन्धित अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करने में आसानी व नियमों का पालन भी किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top