Nainital-Haldwani News

रानीबाग क्षेत्र में स्क्रैप डोर टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान,पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Ad

हल्द्वानी: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नैनीताल जिले के कई हिस्सों में सफाई अभियान चलाया गया। हल्द्वानी से संचालित स्क्रैप डोर स्टार्टअप द्वारा (तामीर ग्रुप के साथ) भी रानीबाग क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्क्रैप डोर की टीम ने क्षेत्र से प्लास्टिक समेत रीसायकल होने वाली वस्तुओं को इकट्ठा किया। इसके अलावा क्षेत्र में युवाओं ने सफाई अभियान के तहत कूड़ा भी इकट्ठा कर उसे उपयुक्त स्थान पर ले जाकर डंप करने के साथ ही पौधारोपण भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्क्रैप डोर टीम ने स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील भी लोगों से की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके का वातावरण हमें प्रकृति ने दिया है, उसे सभी जीवो के लिए बनाए रखने का संकल्प करना जरूरी है। हमें अपने घर की तरह बाकी जगहों को भी साफ रखना चाहिए। सफाई अभियान के दौरान स्क्रैप डोर टीम से लोकेश गुणवंत, गरिमा मेहता, अमित जोशी, करण फर्त्याल, खीम मेहरा , अनिल पांडे और कमल मौजूद रहे। इसके साथ भी तामीर ग्रुप ने इस अभियान में सहयोग किया और स्क्रैप डोर की टीम ने उनका धन्यवाद भी किया।

बता दें कि स्क्रैप डोर एक स्टार्टअप है, मोबाइल एप के जरिए आप कबाड़ जैसे टीन, अखबार, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य चीजों को बेच सकते हैं, जिसे रीसायकल किया जा सकता है। इसके अलावा आप स्क्रैप डोर ऐप के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज के अलावा बिजली बिल का भुगतान समेत घरेलू सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top