Nainital-Haldwani News

गौलापुल के निकट खनन पर लगे प्रतिबंध,सीएम धामी के पास अर्जी लेकर पहुंचे गौलापार के ग्रामीण

Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रातः सर्किट हाउस काठगोदाम में जनसमस्यायें सुनी। गौलापार क्षेत्रवासी राजेन्द्र सिह चुफाल के नेतृत्व में सर्किट हाउस पहुंचे उन्होंने आपदा से गौलापुल क्षतिग्रस्त हो गया है कि जिससे गौलापार क्षेत्रवासियों को आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें 10 से 15 किमी हल्द्वानी पहुचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा गौलापार क्षेत्र काश्तकारो का क्षेत्र है यहां प्रतिदिन सब्जियां मण्डियो का लाई जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे काश्तकारों के साथ ही आम जनमानस को आवागमन मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षतिग्रस्त गौलापुल मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने गौलापार क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एर्पोेच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

क्षेत्र वासियों ने गौलापुल व काठगोदाम पुल के 1 किमी ऊपर साईड व नीचे साइड खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। क्षेत्र के प्रधान संगठनों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले तथा समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होने कहा कि आपदा की इस घडी में धैर्य बनाये रखें, समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।

इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. धनसिह रावत, महापौर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत,अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हर्बोला, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, चन्दन बिष्ट,गजराज बिष्ट, प्रकाश गजरौला सहित डीजीपी अशोक कुमार,आयुक्त सुशील कुमार,डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top