Nainital-Haldwani News

हरदा चौराहे पर सुमित हृदयेश की सभा, दमुवाढूंगा के लोगों को हक दिलाने का किया वादा

Ad

हल्द्वानी: चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और अब जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सुमित हृदयेश का जनसंपर्क जारी है। उनके द्वारा विकास मॉडल को लोगों के बीच में रखने के लिए इंदिरा विकास संकल्प यात्रा शुरू की है, जिसका द्वितीय चरण का बुधवार को वार्ड-35 (दमुवाढूंगा) से शुरू हुई है। यात्रा में बुजुर्ग और युवा दोनों ही नजर आए। यात्रा का शिव मंदिर चौराहे हाइडिल गेट के समीप पूर्व प्रधान लक्ष्मी भट्ट के आवास से और जागनाथ कॉलोनी में गणेश जोशी के आवास पर नुक्कड सभा के उपरांत समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने वार्ड 35 के मुख्यमार्गों पर व्यापक जनसंपर्क संग संग हाइडिल गेट, बेड़ीखत्ता, देवखड़ी, मल्ला प्लॉट, हरदा चौराहा (तल्ला प्लॉट) और जागनाथ कॉलोनी में नुक्कड़ सभा के माध्यम से इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के उद्देश्य को जन जन तक पहुँचाया गया। यात्रा के दौरान सुमित हृदयेश को स्थानीय लोगो ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसके शीघ्र निस्तारण हेतु सुमित ने कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने वार्ड-35 की जनता को मालिकाना हक के लिए भरोसा दिलाया कि अगर उनका आशीर्वाद और प्यार पूर्व की भांति आगे भी बना रहेगा तो कागज वह स्वयं घर घर जाकर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रकार स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने दमुवाढूंगा क्षेत्र को गोद लेकर दमुवाढूंगा क्षेत्र में विकास किया है। इस वजह से आम जरूरतों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ता है।

यात्रा में एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, विजय चंद्रा, हृदयेश कुमार, जिज्ञासु भट्ट, रमेश गाड़िया, के.एन. पांडे, जगदीश वाणी, हरीश लाल वैध, गिरीश पांडे, अमृता देवी, सीमा भटनागर, भावना रावत, रीना भट्ट, भुवन जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, अजय ठाकुर, किसन लाल, हरीश आगरी, हरि राम तिरुवा, एडवोकेट मोहन चंद्र, रामू भाई, जगदीश प्रसाद, बलादत्त जोशी, ललित भट्ट, नवीन चंद्र, सोहन लाल, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट, रक्षित शर्मा, हरीश आर्या, रवि कुमार, हर्षित जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top