Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का मुख्य मार्ग, देखते ही देखते आग का गोला बन गई बाइक !

Ad

हल्द्वानी: शहर के तिकोनिया इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक मिस्त्री की दुकान के बाहर एक युवक अपनी बाइक रिपेयर कराने लाया था। जैसे ही बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक मारी गई…उसमें अचानक आग लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में बाइक पूरी तरह से जलने लगी और उसकी टंकी ज़ोर से फटकर हवा में उड़ गई। धमाके जैसी आवाज़ सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और वहां भगदड़ मच गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top