Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आधे दिन तक बंद रहेगा बाजार, शोक में डूबा है पूरा शहर

हल्द्वानी में आधे दिन तक बंद रहेगा बाजार, शोक में डूबा है पूरा शहर
Ad

हल्द्वानी: शहर की विधायक और वर्तमान में प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश के निधन की खबरों ने शहर भर में सन्नाटा बिखेर दिया है। शोक पूरे शहर, गली मोहल्ले तक डूबे हुआ हैं। इसी क्रम में शहर में सक्रिय चारों व्यापार मंडलों ने सोमवार को आधे दिन तक बाजार बंद रखने का फैसला किया है। व्यापारी नेताओं के माने तो डॉ इंदिरा हृदयेश का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रविवार को रात नौ बजे इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर उनकी निवास स्थान हल्द्वानी पहुंचा था। नजारा ऐसा था कि मानो हर तरफ आंसुओं का सैलाब दिख रहा हो। कई लोगों ने अपने फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया। सबने एक आवाज़ में कहा कि उत्तराखंड की राजनीति के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। साथ ही एक समूचे युग का अंत हो गया है।

लिहाजा शहर में शोक के चलते अब व्यापार मंडलों के सामूहिक फैसले से आधे दिन तक बाजार बंद रहेगी। इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर को उनके आवास से स्वराज भवन ले जाने के बाद रानीबाग अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। इधर, बाजार बंद करने का फैसला देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, प्रांतीय व्यापार नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बयान देकर बताया है। उन्होंने सभी दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top