Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की संस्था ने कश्मीरी फाइल्स फिल्म के निदेशक विवेक अग्निहोत्री को लंदन में किया सम्मानित

Ad

हल्द्वानी: हरि: शरणम ‘जन’ प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास ‘भाईजी’ ने लंदन में कश्मीरी फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी धर्मपत्नी पल्लवी जोशी को आदर्श पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा विगत 17 मार्च को हल्द्वानी में आम जनता के लिए कश्मीर फाइल्स का निःशुल्क प्रसारण भी किया गया था।”लंदन में कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर को आदर्श पुरस्कार” दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

भाईजी ने अग्निहोत्री का कश्मीर ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार पर बनाई गई विशेष चलचित्र के लिए विशेष सराहना की।कश्मीरी पंडितो पर बनी यह फिल्म सम्पूर्ण भारत के साथ ही अनेक राष्ट्रों में भी विशेष लोकप्रिय रही।हरि: शरणम ‘जन’ द्वारा पूर्व में भी कुमाऊँ क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों को आदर्श पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top