Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार वैंडी स्कूल के बच्चों ने CDS जनरल बिपिन रावत को किया नमन

हल्द्वानी गौलापार स्थित वैंडी स्कूल में CDS जनरल बिपिन रावत को किया नमन, बच्चे रहे मौजूद
Ad

हल्द्वानी: बीते दिन तमिलनाडू के कुन्नूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें देश ने कई सैन्य अफसरों को खो दिया। वेलिंग्टन जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से इसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई। जिनमें देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा और भी सीनियर अधिकारी शामिल हैं। हल्द्वानी के वैंडी स्कूल में भी जनरल साहब को नमन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सीडीएस बिपिन रावत के निधन के बाद से ही हर तरफ शोक की लहर है। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिन का राजकीय शोक बुधवार शाम को ही घोषित कर दिया था। उत्तराखंड से सीडीएस रावत का खास लगाव होने के नाते देवभूमि वासियों की आंखों में भी आंसू हैं। हर तरफ जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में हल्द्वानी गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Haldwani Gaulapar Vendy Sr. Sec. School) में शोक प्रकट किया गया। स्कूल के समस्त विद्यार्थियों, स्टाफ व मैनेजमेंट द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधक विकल बवाड़ी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। साथ ही उनकी पत्नी व अन्य मृतकों को भी नमन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top