Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज के विशाल को मिला राष्ट्रपति रोवर सम्मान

Ad

Haldwani News: MBPG College: हल्द्वानी के राजकीय महाविद्यालय (एम.बी.पी.जी. कॉलेज) के छात्र विशाल कुमार को स्काउटिंग में उनके उत्कृष्ट कार्यों और सेवा भावना के लिए “राष्ट्रपति रोवर सम्मान प्रमाण पत्र” से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

विशाल ने यह उपलब्धि रोवर लीडर डॉ. गोविंद सिंह बोरा और डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में प्राप्त की। कॉलेज परिवार के लिए यह एक गर्व का क्षण रहा, जिस पर प्राचार्य डॉ. एन.एस. बनकोटी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एल.पी. वर्मा समेत सभी शिक्षकों ने विशाल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस सम्मान के लिए उत्तराखंड भारत स्काउट और गाइड संस्था के प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र मोहन कला, संगठन आयुक्त बी.एस. बिष्ट, जिला सचिव इब्ने हसन, और प्रदेश मुख्यालय से जुड़े राहुल रतूड़ी व देवेश पंत ने भी विशाल कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि विशाल वर्तमान में डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में रुद्रपुर स्थित महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top