Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के युवा अद्विक शाह ने स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता गोल्ड

Ad

देहरादून: राजधानी देहरादून में आयोजित स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में हल्द्वानी के अद्विक शाह का शानदार प्रदर्शन रहा। युवा अद्विक शाह ने कुल तीन पदक अपने नाम किए। अद्विक शाह को अंडर-11 डबल्स में गोल्ड और सिंगल्स में सिल्वर मेडल मिला। वहीं अंडर-13 डबल्स में उन्हें तीसरा स्थान मिला। एबीएम स्कूल के पांचवी कक्षा के छात्र अद्विक शाह इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एबीएम स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने अद्विक शाह की कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल अब एक्ट्रा विषय नहीं बल्कि मुख्य विषय बन गया है। ऐसा किसी प्रणाली ने नहीं बल्कि युवाओं के उत्साह की वजह से हुआ है। खेल कई चीजों में मदद करता है और सबसे अहम है मानसिक रूप से… डिजिटल दुनिया में युवा मोबाइल से चिपके रहते हैं, इससे उनकी हेल्थ खराब होती है और वक्त भी बर्बाद होता है। कई कुछ नया करना और चुनौतियों से लड़ना सिखाता है। इस मौके पर उन्होंने अद्विक शाह के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top