Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आदित्य रावत का स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में चयन

Ad

हल्द्वानी: शहर के युवा क्रिकेटर आदित्य रावत का स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में चयन हुआ है। वो इस बार वह नैनीताल के एकलौते युवा क्रिकेटर हैं जिन्हें स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला मिला है। हल्द्वानी में आदित्य रावत हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब में अभ्यास करते थे। आदित्य रावत अमरावती कॉलोनी 2 के रहने वाले हैं। उनके पिता दिलीप रावत व्यवसायी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पिता ने आदित्य के चयन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये सब उसकी और उसके गुरुजनों की मेहनत का नतीजा है। आदित्य छठी क्लास का छात्र है और 4 साल पहले उसने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वो क्रिकेट में ही करियर बनाना चाहता है और इसलिए उसे देहरादून भेजना फैसला हम लोगों ने किया। आदित्य के चयन पर हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब के दान सिंह भंडारी, दान सिंह कन्याल, इंदर सिंह जैठा और महेंद्र सिंह बिष्ट ने खुशी जाहिर की और भविष्य के लिए बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top