Nainital-Haldwani News

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट लीग: हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने जेएमके क्रिकेट क्लब को 82 रनों से हराया

Ad

हल्द्वानी: मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हो रही डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने जेएमके क्रिकेट क्लब को 82 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर्स में  6 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रितेश जोशी ने नाबाद 87 रन बनाए। इसके अलावा पारितोष राणा ने 52 रनों की पारी, जिसकी बदौलत हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। जेएमके क्रिकेट क्लब की ओर से महेश कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमके क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शुरू से ही दवाब में दिखा। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज योगेश और मोहित केवल 20 रन जोड़ सके। योगेश के आउट होने के बाद मोहित और कमलेश ने 35 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उभारा। इस साझेदारी के टूटने के बाद जेएमके क्रिकेट क्लब के निरंतर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 7वें क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे मुकेश ने 25 और 8वें क्रम के सौरभ ने 27 रन जरूर बनाए लेकिन वो टीम को लक्ष्य के पास पहुंचाने में नाकाम रहे।

जेएमके क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 183 रनों पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 82 रनों से हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के पक्ष में रहा। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु 3, मयंक 2, राहुल जोशी 2, प्रियांशु 2 और निलेश को 1 विकेट मिला।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top