Nainital-Haldwani News

ऑल इंडिया चैंपियनशिप नैनीताल: HCC की जीत में चमके दीपक और हिमांशु

Ad

नैनीताल : सरोवर नगरी में आयोजित स्टेट में चैंपियनशिप हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब का विजय रथ जारी है। हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने नॉक आउट मुरादाबाद को 9 विकेट से हराया और टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉक आउट मुरादाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 136 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीपेश 2, पृथ्वी, सूरज और देवेंद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज देवेंद्र कुवर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन इसके बाद दीपक कोश्यारी और भावेश ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने फिफ्टी पूरी की और टीम को जीत दिलाई। दीपक ने 2 छक्के और 6 चौको की मदद से नाबाद 63 रन बनाए।दूसरी ओर भावेश ने नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top