Nainital-Haldwani News

कमल कन्याल के शानदार अर्धशतक ने हल्द्वानी रेड को दिलाई 8 विकेट से जीत

Ad

हल्द्वानी: उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में डीसीए नैनीताल द्वारा आयोजित कराई जा रहे सीनियर इंटर सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट सातवें मुकाबले में हल्द्वानी रेड ने रामनगर को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रामनगर ने निर्धारित 30 ओवर में 143 रन बनाए. रामनगर की ओर से बल्लेबाजी में संदीप रावत ने 36 ओर कुशाग्र ने 23 रनों का योगदान दिया. हल्द्वानी रेड की ओर से गेंदबाजी में सुनील ने 3, नीलेश 2 लोकेश 2 और मृगांग ने एक विकेट हासिल किया.

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी रेड की शुरुआत शानदार रही. दीक्षांशु नेगी ने 49 और कमल कन्याल ने नाबाद 76 रन की पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी. रामनगर की ओर से विनय और दीपेश को 1-1 विकेट मिला. टूर्नामेंट का 8वां मैच हल्द्वानी ग्रीन और हल्द्वानी ब्लू के बीच खेला गया जो बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ. इस स्थिति में दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया गया. इस मौके पर नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर गौरव सिंघल , उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मदन बोरा, डीसीए नैनीताल सचिव रंजीत रावत, वरिष्ठ खिलाड़ी विजय कौशल, डीसीए के उपसचिव दान सिंह भंडारी, कोच दान सिंह कन्याल, महेंद्र सिंह बिष्ट और इंद्र सिंह जेठा मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top