National News

कन्हैया के पक्ष में कई फिल्मी सितारे, नामांकन के बाद होगी रैलियां

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के इस रंग में कई ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो लोकसभा चुनाव के रंग से अपने ऊपर लगे दागों को छुपाना चाहते हैं। फिर वह कोई भी क्यों न हो। इस लिस्ट में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। कन्हैया का नाम तब सामने आये था जब जेएनयू में भारत के विरोध में नारे लगाये गये थे। जेएनयू की इस घटना ने कन्हैया को रातों-रात एक नेता के रूप में खड़ा कर दिया था। इस बात का फायदा उठाते हुए कन्हैया को भाकजा ने बेगूसराय लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट दिया है। इस सीट पर भाजपा ने भी अपने दिग्गज नेता केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।बेगूसराय की यह सीट इस लिए भी खास हो गई है क्योंकि इस सीट में अब कई फिल्मी सितारे भी उतर रहे हैं। इस लहजे से यह सीट सबसे रोचक हो गई है। फिलहाल इस सीट पर अभी किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पहले इस सीट से लड़ने से मना कर दिया था। फिर बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बातकर गिरिराज सिंह को मनाया।नामांकन के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन फिल्मी हस्तियों का बेगूसराय में कन्हैया के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आना शुरू हो जाएगा। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री शबाना आजमी, लेखक जावेद अख्तर , निदेशक इम्तिजाय अली , टीवी अभिनेत्री सोनल झा आदि दर्जनों कलाकारों ने आने की सहमति दी है। उनसे अभी कोई निश्चित तारीख नहीं ली गई है पर इतना तय है कि चुनाव प्रचार में कई हस्तियां शामिल रहेंगी।

To Top