Uttarakhand News

ब्रेकिंग उत्तराखण्ड: कर्णप्रयाग के पास खाई में गिरी मैक्स, पांच लोगों की मौत

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड के पहाड़ी सड़क एक बार फिर 5 लोगों के लोगों के लिए काल साबित हुई है। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि देवभूमि की सड़क को किसकी नजर लगी। बता पिछले दो महीने की करे तो करीब 100 लोग सड़क हादसों के कारण अपनी जान खो दी है। लगातार हो रहे हादसों ने लोगों को यात्रा करने से पहले सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

accident

ताजा मामला चमोली जिले में कर्णप्रयाग के पास का है। जहां फोर्स क्रूजर वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी कर्णप्रयाग से नैनीसैंण जा रहे थे। पुलिस ने नदी से शव निकाल पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

कर्णप्रयाग के पास वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे की है। सचिन कुमार (19) पुत्र बिरेन्द्र सिंह, खुशाल सिंह (43) पुत्र जयकृत सिंह, मनवीर सिंह पुत्र जोत सिंह (35) दोनों निवासी ग्राम कंडारा, देवेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह (30) और कनक सिंह (28) पुत्र दरबान सिंह तीनों निवासी ग्राम जस्यारा टैक्सी में चलने वाले इस वाहन से अपने-अपने गांव लौटने को कर्णप्रयाग से सवार हुए।

वाहन चालक का नाम मनवीर सिंह बताया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि कर्णप्रयाग से कुछ ही दूर वाहन एकाएक अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में पिंडर नदी के तट पर जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे में सभी की मौत हो गई। एसडीआरएफ, पुलिस और आइटीबीपी के जवानों ने रस्सियों के सहारे शवों को खाई से निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top