Nainital-Haldwani News

डॉक्टर्स दिवस के मौके पर लोगों को सेहतमंद रहने की टिप्स दे रहे हैं हल्द्वानी के डॉक्टर्स…

Ad

हल्द्वानी: सेहतमंद समाज की बात जब भी होती है तो डॉक्टर्स का नाम सबसे पहले आता है। शरीर में कोई भी परेशानी होने पर उसको दूर करने के लिए डॉक्टर्स की सलाह ली जाती है। डॉक्टर्स को तो भगवान का दूसरा रूप भी कहा जाता है। आज यानी 1 जुलाई को पूरा भारत डॉक्टर्स डे के मौके पर सभी डॉक्टर्स को बधाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधानचंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है। उनका जन्म 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था। कोलकाता में चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने के बाद डॉ. राय ने एमआरसीपी और एफआरसीएस की उपाधि लंदन से प्राप्त की। 1911 में उन्होंने भारत में चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वे कोलकाता मेडिकल कॉलेज में व्याख्याता बने। वहां से वे कैंपबैल मेडिकल स्कूल और फिर कारमिकेल मेडिकल कॉलेज गए। इसके बाद वे राजनीति में आ गए। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्य बने और बाद में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला। डॉ. राय को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। 80 वर्ष की आयु में 1962 में अपने जन्मदिन के दिन ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दिन पूरे देश में डॉक्टर्स का सम्मान कर उन्हें मैसेज कर, कार्ड भेजकर उनका अभिवादन किया जाता है। ऐसे ही दूसरे देशों में अलग-अलग दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

डॉक्टर्स डे के मौके पर हल्द्वानी के डॉक्टरों ने भी लोगों को स्वस्थ्य रहने की सलाह दी। मुखानी स्थित मनसा क्लीनिक की मनोवैज्ञानिक डॉक्टर नेहा शर्मा ने कहा कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में सेहत में ध्यान कम देते है। इस कारण से मानसिक रूप से भी वो ग्रस्त हो जाते है। उन्होंने कहा कि सेहतमंद करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना काफी महत्तवपूर्ण है।

Image result for prakash dental haldwani

वहीं प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि खाने-पीने पर कंट्रोल रखना काफी जरूरी है, इससे दांतों में खासा असर पड़ता है। आजकल दांतों के खराब होने के केस छोटी उम्र से देखने को मिलते है। उन्होंने कहा कि भले ही दांतों के कई प्रकार के इलाज मौजूद है लेकिन कुदरती दांतों की जगह कोई नहीं ले सकता और हमारी कोशिश होनी चाहिए की उन्हें बचाकर रख सकें।

साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के डॉक्टर नवीन पांडे देश भर मे मौजूद सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेहतमंद करने के लिए जंक फूड से दूरी बनानी जरूरी है। अगर हमारा शरीर अच्छा रहेगा तो हम अच्छा सोच सकेंगे। उन्होंने कहा कि सेहत से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए ये ईश्वर की अमूल्य देन है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top