Dehradun News

भाजपा से आउट होने के बाद भी पार्टी को अपने दिल से नहीं निकाल पाए हरक सिंह रावत! ये देखिए…

Ad

देहरादून: हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रदेश में राजनीतिक पारा बढ़ गया था। गहमागहमी और बयानबाजी का माहौल तब तेज हो गया जब भारतीय जनता पार्टी ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद हरक सिंह रावत ने कांग्रेस जॉइन कर ली थी। हरक सिंह रावत ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया लेकिन शायद उनके दिल से भाजपा अभी भी पूरी तरह से निकली नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल भाजपा की पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हरक सिंह रावत के देहरादून स्थित विधानसभा के नजदीक डिफेंस कॉलोनी के आवास के बाहर लगा बोर्ड आज भी तमाम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बता दें कि इस बोर्ड पर अब भी निवास, डॉ हरक सिंह रावत, मंत्री, उत्तराखंड सरकार लिखा हुआ है।

इतना ही नहीं इस बोर्ड पर भाजपा का चुनाव चिन्ह यानी कमल का फूल भी बना हुआ है। इसके साथ ही एक दिशा सूचक निशान भी साथ में बना हुआ है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले हुए घटनाक्रमों के बाद कई लोग इस बोर्ड को देखकर चुटकी ले रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को भले ही निकाल दिया लेकिन हरक सिंह रावत दिल में अभी भी भाजपा के लिए जगह है। बता दें कि हरक सिंह रावत ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि हरक सिंह रावत उत्तराखंड विधानसभा सदन का हिस्सा नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top