Uttarakhand News

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, क्या फिर से कुछ बड़ा होने वाला है!
Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपने द्वारा स्वीकृत योजनाओं को लटकाया जाने से खुश नहीं थे। ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं। बता दें कि यह सब उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा और बीच से चले गए। वह लंबे वक्त से कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे। हरक सिंह रावत सरकार ने इस्तीफे के बाद क्या कांग्रेस में जाएंगे इसकों लेकर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं। हरक सिंह रावत उन नेताओं में थे तो साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। यशपाल आर्य कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए हैं और उनके फैसले के बाद सुई उन सभी नेताओं पर थी तो कांग्रेस से भाजपा में आए थे, उस लिस्ट में हरक सिंह रावत का नाम भी था। उत्तराखंड चुनाव से पहले हरक सिंह रावत सिंह रावत का अगला कदम क्या होगा… इस पर सभी की नजर होगी। इससे पहले कई बार वह चुनाव नहीं लड़ने की बात भी बोल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top