Election Talks

हरक सिंह रावत ने यशपाल आर्य और मुन्ना चौहान का नाम लेकर साधा भाजपा पर निशाना

Ad

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने के लिए बेताब है। उनके साथ बहु अनुकृति गोसाई भी कांग्रेस की सदस्य बनेगी हालांकि टिकट किसको मिलेगा यह देखना दिलचस्प होगा इसको लेकर यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस एक परिवार एक टिकट का जो प्लान है उस पर कायम रहने वाली है। कांग्रेस क्या करती है यह तो दावेदारों की सूची सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा से निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस द्वारा बहुमत की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह धामी पर यह फैसले पर कहा था कि वह टिकट को लेकर पार्टी पर दबाव बना रहे थे और भाजपा वंशवाद के खिलाफ रही है।

एक कार्यक्रम में जब सिंह रावत से परिवारवाद पर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि यह केवल कहने की बात है, क्या पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाजपुर से यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट नहीं दिया। पिछले चुनावों में भाजपा ने मुन्ना सिंह चौहान को विकासनगर तो उनकी पत्नी मधु चौहान को चकराता से उम्मीदवार बनाया था क्या यह वंशवाद नहीं है।

इससे पहले हरक सिंह रावत ने यह भी कहा था कि भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनके पुत्र पंकज सिंह को भी टिकट दिया। भाजपा ना जाने किन सिद्धांतों की बातें कर रही है…..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top