Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शादीशुदा व्यक्ति बना आशिक, दूसरी शादी कर महिला से ठगे लाखो रुपए

Ad

हल्द्वानी: शादी के नाम पर दुष्कर्म और ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में कहा कि साल 2019 में वह सुनील आर्य नाम के व्यकति से मिली थी। मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और सुनील का घर में आना-जाना भी शुरू हो गया। सुनील ने शादी की बात बोलकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

पीडिता ने पुलिस को बताया कि सुनील उसे लेकर गर्जिया मंदिर भी गया और शादी की। हालांकि उसने पीडिता को अपने साथ ले जाने से इंकार किया और कहा कि वह अपने घर पर ही रहे। शादी के कुछ समय बाद पीड़िता का पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। पीडिता का आरोप है कि सुनील ने एक मकान साढ़े पांच लाख रुपए में और एक लाख में जेवर बेचकर सारे रुपए हड़प लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top