Uttarakhand News

उत्तरकाशी के सुधांशु की मेहनत लाई रंग, IES परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 27वीं रैंक

Ad

Sudhanshu Bhandari, UPSC IES selection:- उत्तराखंड राज्य के होनहार युवा आज हर क्षेत्र में अपना शानदार प्रदर्शन कर राज्य को हर क्षण गौरवंतित महसूस करा रहे हैं। राज्य के ये होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे इन युवाओं की कहानी अक्सर हमारे बीच आती रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के ऐसे ही एक और होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राज्य के सुधांशु भंडारी की जिन्होंने यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया लेवल पर 27वीं रैंक हासिल की है। मूल रूप से राज्य के उत्तरकाशी जिले के मोरी विकास खंड के नानाई गांव के रहने वाले सुधांशु भंडारी ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुधांशु भंडारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के चलते इस उपलब्धि को हासिल किया है। यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया लेवल पर 27 वां स्थान हासिल कर उन्होंने अपने माता-पिता व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सुधांशु भंडारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोरी के स्कूल से ही प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने एनआईटी श्रीनगर से 2019 में बीटेक कर अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अपने स्नातक के दौरान सुधांशु भंडारी एनआईटी श्रीनगर के बीटेक बैच के गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। सुधांशु की मां उजला भंडारी उप जिला अस्पताल पुरोला में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव व क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। अपने बेटे की उपलब्धि पर उनके परिजन काफ़ी खुश है और वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top