Sports News

गुजरात को बदलनी पड़ेगी खिलाड़ियों की सूची, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी !

Ad

Hardik Pandya: आईपीएल के शुरू होने पहले ही हार्दिक पांड्या वायरल हो गए हैं। हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में ट्रेड किए जाने के संबंध में जो खबरे आ रही थी वो सच साबित हुई है। हार्दिक पांड्या को मुंबई ने गुजरात से ट्रेड कर लिया है। विख्यात न्यूज वेबसाइट क्रिकबज़ ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 2 घंटे पहले मुंबई ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की थी तो लगा कि हार्दिक टीम में नहीं आएंगे लेकिन रिटने लिस्ट और टेडिंग विंडो में अतर रहा था और हर कोई रिटेन लिस्ट को ही फाइनल मान रहा था। दरअसल, निलामी से एक हफ्ते पहले तक ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी। इसके के तहत दो घंटे बाद खबर सामने आ रही है कि हार्दिक दोबारा मुंबई इंडियंस के हो गए हैं।

ट्रांसफर विंडो के तहत आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली। गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या का अपनी टीम से नाता टूट गया है। अब उनकी अपनी पुरानी मुंबई इंडियंस (MI) टीम में वापसी हुई है। हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात को एक बार फाइनल जिताया और दूसरी बार उपविजेता बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांड्या को को मुंबई इंडियंस में लाने के लिए कुछ बड़े खिलाड़ियों को दूसरी टीम के साथ ट्रेड किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top