Uttarakhand News

हरिद्वार: पुलिस स्टेशन में मेयर के पति समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा हंगामा

Ad

हरिद्वार: कनखल पुलिस पर पूर्व सभासद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ने थाने में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। एसओ हरिओमराज चौहान ने कार्यकर्ताओं से बात कर गस्सा शांत करवाया और उन्हें वापस भेजकर मामला शांत करवाया। खबर के अनुसार कृष्णानगर कालोनी के रहने वाले कांग्रेसी नेता हरीश शेरी पूर्व सभासद  हैं। उनके घर के बाहर सीढ़ी का निर्माण कार्य चल रहा था। दो दिन पहले उन्हें हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने निर्माण की बाबत नोटिस जारी किया था। इसके बाद मौके कनखल पुलिस वहां पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस पर आरोप लगे है कि निमार्ण कार्य कर रहे मजदूरों को भगा दिया। उन्होंने फावड़े और तसले भी पुलिस ने जब्त करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मी पूर्व सभासद से भी उलझ गए। कॉलोनी में भीड़ एकत्र हुई तो पुलिस कर्मी मौके से चले गए। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अशोक शर्मा की अगुवाई में कनखल थाने पहुंच गए। अशोक शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में अवैध निर्माण हो रहे है लेकिन एचआरडीए और पुलिस को केवल कांग्रेसी ही दिखाई दे रहे हैं।


भाजपा के संरक्षण में ये सभी अवैध निर्माण हो रहे हैं। पुलिस की निर्माण कार्यों के बजाए शहर में अपराध को नियंत्रित करें। इस मामले एसओ हरिओमराज चौहान ने कहा कि एचआरडीए से नोटिस मिला था, उसी के तहत पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस का कार्य केवल निर्माण रुकवाना है।  ये भी सामने आया है कि कृष्णानगर कॉलोनी में अन्य अवैध कार्य भी हो रहे है। नगर निगम की गलियाें पर ही कब्जा कर लिया गया है। यही नहीं मुख्य गलियों में भी कई कई फुट आगे तक निर्माण कर या तो भवन खड़े कर दिए हैं या फिर सीढ़ियां बना दी हैं। यही नहीं कई दुकानें भी सरकारी भूमि पर कब्जा कर बना दी गई हैं। पूरी कालोनी बेहद ही संकरी हो चुकी है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top