Haridwar News

उत्तराखंड: गौशाला में शर्मनाक हरकत! गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Crime | Haridwar | Police Action : रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू, निवासी अतमलपुर बोंगला, बहादराबाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला सामने आने के बाद सोमवार को कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कोतवाली में काफी देर तक हंगामा भी हुआ।

शुरुआत में आरोपी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। पुलिस की जांच में उसकी पहचान बहादराबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने पहले ही बताया था कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top