Haridwar News

हरिद्वार कुंभ 2027: मुख्यमंत्री धामी ने संतों से मार्गदर्शन के बाद प्रमुख स्नान तिथियों की घोषणा

pushkar singh dhami
Ad

Haridwar Kumbh 2027 : Chief Minister Pushkar Singh Dhami : Saints : Ganga River : Amrit Snan : Makar Sankranti : Mahashivratri : Festival Dates : Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। यह बैठक कुंभ 2027 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए गंगा तट पर पहली बार आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ के प्रमुख स्नान तिथियों की घोषणा की और अखाड़ों से सुझाव एवं मार्गदर्शन लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतगणों की परंपराओं और आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2027 का हरिद्वार कुंभ ऐतिहासिक महत्व का होगा और आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पूर्व के कुंभों से कई गुना अधिक रहने की संभावना है। सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थापन के सभी पहलुओं पर राज्य सरकार पहले से ही तैयारियाँ कर रही है। पुलिस, एनडीआरएफ, पीएसी, स्वास्थ्य और फायर विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।


कुंभ 2027 के मुख्य स्नान तिथियां

तिथिकुंभ स्नान
14 जनवरी 2027मकर संक्रांति
06 फरवरी 2027मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2027वसंत पंचमी
20 फरवरी 2027माघ पूर्णिमा
06 मार्च 2027महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
08 मार्च 2027फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
07 अप्रैल 2027नव संवत्सर (नव वर्ष)
14 अप्रैल 2027मेष संक्रांति (अमृत स्नान)
15 अप्रैल 2027श्रीराम नवमी
20 अप्रैल 2027चैत्र पूर्णिमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ आयोजन में सुरक्षा के हर पहलू पर ध्यान रखा जाएगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आकस्मिक आपात स्थिति की तैयारियाँ पहले से प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर और घाट क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। अखाड़ों के आचार्य एवं संतगणों ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और कहा कि संत समाज पूरी तरह से राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ भोजन भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top