Haridwar News

हरिद्वार पुलिस का ट्रैफिक डाइवर्जन वीडियो जारी , कांवड़ मेले में भी नहीं लगेगा जाम !

KanwarMela2025
Ad

हरिद्वार: सावन के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ियों की आमद तेज़ी से बढ़ रही है। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ रही है, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक रूट डाइवर्जन का विशेष वीडियो जारी किया है……ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि यह वीडियो खास तौर पर इसलिए तैयार किया गया है…ताकि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को रास्तों की सही जानकारी मिल सके और जाम से बचा जा सके। वीडियो में साफ-साफ बताया गया है कि किस रास्ते से वाहन गुजरेंगे और किन मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।

पुलिस का कहना है कि इस पहल से कांवड़ियों की यात्रा आसान होगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top