CM Corner

हरिद्वार में खुलेगा दूसरा मेडिकल कॉलेज, ईएसआई को 10 एकड़ जमीन देने पर कैबिनेट की मुहर

Ad

Haridwar Medical College | ESI Hospital | Uttarakhand Cabinet : हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाया है। जिले में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के माध्यम से दूसरा मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इसके लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में पहले से एक मेडिकल कॉलेज संचालित है। अब ईएसआई के माध्यम से एक और मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी है।

नया मेडिकल कॉलेज खुलने से हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ सकते हैं। साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top