Uttarakhand News

हरिद्वार: कोरोना के चलते साप्ताहिक बंदी लागू, लेकिन अधिक आवाजाही वाले बाजार क्षेत्र को छूट

Ad

हरिद्वार: बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। हरिद्वार जिले में आज से साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को लागू कर दिया गया है हालांकि इस फैसले ने लोगों को चौकाया भी है। क्योंकि यात्रियों की सबसे अधिक आवाजाही वाले बाजार क्षेत्र को साप्ताहिक बंदी से मुक्त रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में पहले ही तरह ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि त्योहारी सीजन में व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने 15 अक्तूबर से बाजारों में साप्ताहिक बंदी स्थगित कर दी थी। इसके खत्म होने के बाद ही कोरोना वा.रस के मामलों का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है। बढ़ते खतरे को देखते हुए डीएम सी रविशंकर ने साप्ताहिक बंदी दोबारा लागू करने पर विचार किया और शुक्रवार को बंदी लागू करने के संशोधित आदेश जारी कर दिए। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि यात्रियों की आवाजाही के चलते अधिक आवाजाही वाले बाजार क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। इन जगहों पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी जो लोगों कोविड की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएगी।

इस दौरान गाइडलाइन का उल्लंघन कर दुकान खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के पछवादून के अंतर्गत आने वाले हरबर्टपुर और विकासनगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी लागू है। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि दोनों सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं। ऐसे में साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन हो इसके लिए संबंधित पुलिस चौकियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही कालसी और साहिया बाजार क्षेत्र में भी शनिवार को बंद रहेगा। अनावश्यक रूप से दुकान खोलने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। सिर्फ फल, सब्जी, दूध से जुड़ी दुकानें छोड़ी जा सकती है। इसके अतिरिक्त किसी उत्पाद का वितरण नहीं किया जाएगा। वहीं, चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसके अलावा सेलाकुई और सहसपुर के बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top