Haridwar News

नए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की नई तैयारी, कुछ इस तरह दिखाई देगा हरकीपैड़ी क्षेत्र

Ad

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में उपस्थित प्लान डिजाइनर ने हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के लिये क्या-क्या किया जा सकता है, इस सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में भीमगौड़ा से हरकीपैड़ी की ओर आने वाले प्रवेश मार्ग पर एक भव्य द्वार स्थापित करने एवं भीमगौड़ा से हरकीपैड़ी मार्ग के सौन्दर्यीरण के सम्बन्ध में चर्चा हुई तो जिलाधिकारी ने कहा कि भीमगाड़ा के प्रवेश मार्ग पर भव्य द्वार का निर्माण एवं वहां से हरकीपैड़ी की ओर आने वाले मार्ग का सौर्न्यीकरण धर्मनगरी की पारम्परिक शैली, आस्था एवं मर्यादा के अनुरूप किया जाये।

बैठक में हरकीपैड़ी स्थित पुलिस चौकी के सौन्दर्यीकरण का प्रकरण भी सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस चौकी का हरकीपैड़ी के अनुरूप डिजाइन करते हुये सौन्दर्यीकरण किया जाये तथा सम्भव हो तो हरकीपैड़ी के आसपास पुलिस चौकी के वैकल्पिक स्थान के सम्बन्ध में भी विचार कर लिया जाये।

बैठक के दौरान धनुष पुल की भी चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि धनुष पुल का भी सौन्दर्यीकरण किया जाये तथा इसमें लाइटिंग की व्यवस्था की जाये ताकि रात्रि के समय भी इसका सुन्दर सा व्यू दूर से ही दिखाई दे। हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के तारतम्य में हरकीपैड़ी व आसपास के मार्केट के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की नीति के अनुरूप स्थानीय बाजारों को पारम्परिक स्थानीय शैली एवं गरिमा के अनुरूप विकसित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त हरकीपैड़ी क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुये स्थान चिह्नित कव शौचालयों का निर्माण किया जाये ताकि श्रद्धालुओं को कहीं पर भी दिक्कत न महसूस हो।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top