Uttarakhand News

महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़, एएसपी ने मानी अपनी गलती

Ad

देहरादून:यौन उत्पीड़न में नया मोड़ आ गया है। आरोपों में घिरे एएसपी परीक्षित कुमार ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ मामले में माफी मांगी है। इस पर महिला कांस्टेबल ने नरमी बरतते हुए कहा है कि वो अपनी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं चाहती हैं। हालांकि जांच कमेटी ने मामले की रिपोर्ट एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को सौप दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हरिद्वार क्षेत्र में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने 29 दिसंबर को तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल को एएसपी पारितोष के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी कि 28 दिसंबर को घर से हाईवे पर बुलाया और सरकारी वाहन में बैठाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। एसएसपी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा की अगुवाई में जांच समिति गठित की थी। समिति ने महिला कांस्टेबल और एएसपी परीक्षित कुमार के बयान दर्ज कर लिए थे। मामला सुर्खियों में आया तो एएसपी को अभिसूचना मुख्यालय, देहरादून संबद्ध कर दिया गया था। जांच कमेटी किसी नतीजे पर पहुंच पाती कि रविवार को महिला कांस्टेबल ने समिति के सदस्यों से मिलकर लिखित में अपनी बात रखी।

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि उन्होंने लिखित में दिया कि यदि एएसपी अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग लेते हैं तो वह कोई कार्रवाई नहीं चाहेंगी। इसके बाद एएसपी समिति के सामने पेश हुए। उन्होंने लिखित में माफी मांगने के साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की बात कही है। एएसपी के लिखित बयान से संतुष्ट महिला कांस्टेबल ने इस संबंध में कार्रवाई न करने की बात समिति को लिखकर दिया। वहीं मामले में  पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है। समिति की संस्तुति का संज्ञान लेकर एएसपी परीक्षित कुमार के खिलाफ निश्चित रूप से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top