Haridwar News

जिले में SSP ने सात दरोगाओं का किया ट्रांसफर

Ad

हरिद्वार: जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कुल सात दरोगाओं को इधर से उधर किया है। दरअसल, सात दरोगाओं की जिम्मेदारियों में फेरबदल हुआ है। हरिद्वार एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने जिले के सात उप निरीक्षकों के कार्यभार में बदलाव कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंचायत चुनाव के दौरान हुए पथरी शराब कांड में सस्पेंड किए गए उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को एसओ खानपुर, थाना खानपुर से अरविंद रतूड़ी को उनकी पिछली तैनाती यानी रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया है। जबकि गैस प्लांट से प्रभारी अशोक कुमार और रानीपुर कोतवाली के एसएसआई अनुरोध व्यास को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

बता दें कि बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी आनंद मेहरा को रानीपुर कोतवाली का नया एसएसआई बनाया गया है। इसके अलावा थाना सिडकुल क्षेत्र की कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी और एसएसपी के कैंप कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक संजीत कंडारी को कोर्ट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले समय में और भी फेरबदल की खबर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top