Haridwar News

उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,कॉर्ल के साथ ग्राहक बनकर पहुंचा नेता भी गिरफ्तार

Ad

हरिद्वार:अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात उत्तराखंड में लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस आड़ में देह व्यापार भी तेजी आगे बढ़ रहा है। खासकर उन इलाकों में जहां से पर्यटन स्थल पास में हो… 26 जनवरी को नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में सेक्स रैकेट में लिप्त गिरोह को पकड़ा था और अब एक सेक्स रैकेट हरिद्वार में पकड़ा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें बिजनौर का एक सभासद भी मौजूद था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और कनेक्शन का पता लगा रही है। हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होने वाला है। पूरा प्रशासन तैयारियों में व्यस्त है और इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं और देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शिव मूर्ति के पास होटल वेलकम इन में कुछ लोगों द्वारा अश्लील करने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने प्लानिंग के साथ होटल में छापा मारा तो अलग-अलग कमरों में दो कॉलगर्ल और दो ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश जिले के बिजनौर का सभासद उपेंद्र और साथी सौरभ चौधरी भी शामिल हैं।

उपेंद्र बिजनौर के हलदौर से निर्दलीय सभासद है। वहीं दो लड़कियां जो मिली है वह हरिद्वार की रहने वाली है। इसके अलावा पुलिस ने होटल मैनेजर संदीप बलूनी जो दिल्ली का रहने वाला है उसे भी गिरप्तार कर लिया है। पुलिस ने पुलिस के अनुसार मुकदमे में होटल के मालिक सुरेश नेगी और मुन्नालाल को भी नामजद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top