Election Talks

हरीश दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने पहुंची लालकुआं की प्रत्याशी संध्या डालाकोटी, समर्थकों ने गेट बंद किया

Ad

लालकुआं: विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में अचानक से हलचल तेज हो गई है। एक तरफ पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उनके आवास से कांग्रेस का झंडा भी उतार दिया गया है। माना जा रहा है वह टिकट ना मिलने से नाराज हैं। साथ ही किसी भी वक्त निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की लालकुआं से प्रत्याशी संध्या डालाकोटी उनसे मिलने पहुंची तो अजब नजारे देखने को मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

संध्या डालाकोटी को कांग्रेस ने बीते दिन अपना प्रत्याशी बनाया था। इसलिए वह हरीश चंद्र दुर्गापाल का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंची। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। बता दें कि दुर्गापाल के समर्थकों ने आवास का मुख्य गेट ही बंद कर दिया। संध्या डालाकोटी अपने कुछ समर्थकों के साथ हरीश दुर्गापाल के आवास पर पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपने सीनियर से आशीर्वाद लेने आई हूं। मेरे मन में किसी के लिए कोई भी द्वेष नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top