Pithoragarh News

बेरीनाग में चाय की दुकान चलाने वाले हरीश ने ड्रीम-11 में जीते एक करोड़ रुपए

Ad

हल्द्वानी:सोर्स: आईपीएल के शुरू होने के बाद फैंटेसी लीग की तरफ भी लोगों का ध्यान चला जाता है। उत्तराखंड के कई लोगों की किस्मत फैंटेसी लीग ने बदली है। फैंटेसी लीग खिलाने वाली कई कंपनियों ने कुछ सालों में विख्याती पाई है। तरह-तरह की लीग में भाग लेकर लोगों के भाग बदले हैं। इस बार ड्रीम-11 ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेरीनाग क्षेत्र के गांव ( राईआगर) में चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया की किस्मत बदली है। हरीश ने ड्रीम-11 एप की जरिए 1 करोड़ रुपए जीते हैं। वह इसके बाद काफी खुश हैं और अब उनके घर के आर्थिक हालात पहले से अच्छे हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

हरीश ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में ₹49 में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। इस लीग में उन्होंने एक करोड़ रुपए जीते। हालांकि टैक्स कटने के बाद उनके खाते में 70 लाख रुपए आएंगे। हरीश का कहना है कि वह ड्रीम-11 के विजेता बनने के बाद भी चाय की दुकान का संचालन जारी रखेंगे। बता दें कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. मुंबई की यह आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top