Election Talks

लालकुआं से चुनाव हारे हरीश रावत, बोले सभी से माफी चाहता हूं…

Ad

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने औपचारिक घोषणा से पहले ही अपनी हार को कबूल कर लिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि मैं लाल कुआं की जनता से माफी चाहता हूं। हरीश रावत ने लिखा कि मैं माफी चाहता हूं कि मैं आप सबका विश्वास अर्जित नहीं कर सका। हालांकि हरदा ने यह भी कहा कि बहुत कम समय में उन्होंने पूरी कोशिश के साथ जनता के बीच जाने का काम किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लालकुआं से कांग्रेस ने हरीश रावत को मैदान पर उतारा था फिलहाल दूसरे राउंड खत्म होने तक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 44478 वोट पड़ चुके थे। दूसरे स्थान पर हरीश रावत हैं, जिन्हें 28040 वोट मिले हैं। गौरतलब है कि हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन कमिटी के अध्यक्ष भी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top