Election Talks

हल्द्वानी पहुंचकर हरीश रावत ने किया सुमित हृदयेश के लिए जनसंपर्क

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी मे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के लिए जनसंपर्क कर जनता से वोट अपील की। हरीश रावत शाम 5 बजे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश संग पनचक्की चौराहे पहुँचे और वहाँ से दमुवादूँगा क्षेत्र से चम्बल पुल चौराहे पर जनसंपर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान पूर्व की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने अपने विकासशील सोच से उत्तराखंड की राजनीति में महिलाओं को पहचान दिलाई है। वह सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की प्रेरित करती थी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि सुमित उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हल्द्वानी की जनता की सेवा करेंगे।

जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविन्द बिष्ट, प्रदेश सचिव विजय चंद्रा, पार्षद विद्या देवी, पार्षद चम्पा देवी, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार, गणेश टम्टा, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह, शंकर कोहली, सीमा लोहनी, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, शांति कोरंगा, दीपा टम्टा, हेमा देवी, सीमा लोहनी, सरस्वती देवी, मीना पवार, गीता देवी, भावना रावत, सीमा भटनागर, पुष्पा देवी, प्रीति बिष्ट, जगदीश वाणी, राजू बिष्ट, किरन देवी, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, अमर गोस्वामी, एल. एन. गोस्वामी, रामवीर मौर्य, प्रेम मौर्य, आर. के. आदि ने अलग-अलग स्थानों पर सुमित हृदयेश के लिए जनसंपर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top