Election Talks

लालकुआं पेपर मिल में 70% नौकरी स्थानीय को ,हरीश रावत ने कहा कमेटी का करेंगे गठन

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं को विधानसभा सीट में घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जनसंपर्क और विजन को लोगों के बीच रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हरदा कांग्रेस को सत्ता दिलाने के लिए इलेक्शन कैंपेनिंग के अलावा खुद की सीट को भी सुरक्षित करने के लिए युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को लाल कुआं में उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवाओं को लेकर घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सरकार बनने पर सिडकुल में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा , जिसमें हम लालकुआं की सेंचुरी पल्प एंड पेपर को भी शामिल करेंगे । एक कमेटी बनाएंगे जो समीक्षा करेगी की इन कंपनियों में 70% रोजगार स्थानीय लोगों को मिल रहा है या नहीं और कंपनी इन नियमों को फॉलो नहीं करेगी तो उसे हम कराएंगे।

हरीश रावत ने महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार मजबूत नीति बनाने में नाकामयाब रही है और इसका हर्जाना आम जनता को उठाना पड़ता है। हम महंगाई पर भी काम करेंगे और लोगों को गैस सिलेंडर समेत अन्य सेवाओं में सब्सिडी देकर राहत देकर प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top