Election Talks

ये तो गज़ब है…पहले हल्द्वानी में जलेबी तलीं अब बिंदुखत्ता में कबड्डी खेलने आ गए हरदा

Ad

लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के मुखिया हरीश रावत अपने अंदाज के लिए सर्वत्र जाने जाते हैं। लोग उन्हें इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि वह अलग अलग तरह से जनता के बीच पहुंचते हैं। जहां हरदा ने बीते दिनों हल्द्वानी में प्रत्याशी सुमित हृदयेश के प्रचार के लिए जलेबियां तलीं थीं। वहीं अब हरीश रावत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कबड्डी खेलने के लिए मैदान पर उतर गए। गौरतलब है कि हरीश रावत लालकुआं से प्रत्याशी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि हरीश रावत के लालकुआं विधानसभा सीट पर आ जाने से ये सीट हर किसी की नज़रों में आ गई है। अब लालकुआं विधानसभा सीट हॉटसीट बन गई है। इसी कड़ी में हरीश रावत लगातार अपने अतरंगी प्रचार के लिए सुर्खियां बंटोर रहे हैं। बता दें कि रविवार को हरीश रावत बिंदुखत्ता में आयोजित एक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यहां रावत ने पहले शुभारंभ किया सो किया मगर इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तमाम खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलते नजर आए। चुनावों को देखते हुए हरदा का ये स्टंट भी लोगों का खासा पसंद आ रहा है। आपको याद दिला दें कि बीते दिनों जब हरीश रावत सुमित हृदयेश के प्रचार में हल्द्वानी पनचक्की चौराहे के पास पहुंचे थे। तब भी उन्हें अलग रूप में देखा गया था। इस दौरान हरीश रावत ने कड़ाई में जलेबियां तली थीं। हो ना हो, हरीश रावत ऐसे कारनामे समय समय पर करते रहते हैं। लेकिन इन सब का लाभ उन्हें और कांग्रेस को मिलता है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top